सुशांत के जन्मदिन पर हुई शुभकामनाओं की बारिश

सुशांत के जन्मदिन पर हुई शुभकामनाओं की बारिश

IANS News
Update: 2020-01-21 12:31 GMT
सुशांत के जन्मदिन पर हुई शुभकामनाओं की बारिश
हाईलाइट
  • सुशांत के जन्मदिन पर हुई शुभकामनाओं की बारिश

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज 34 साल के हो गए। ऐसे में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

मंगलवार को उनके जन्मदिन पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उन दोनों की एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अपनी और सुशांत की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सुपर टैलेंटेड सुशांत सिंह राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी वो हर ईच्छा पूरी हो जो आप इस धरती पर चाहते हैं। ढेर सारा प्यार।

वहीं स्टार के प्रशंसकों ने भी ट्विटर पर हैशटैगहैप्पीबर्थडेसुशांत और हैशटैगसुशांतसिंहराजपूत के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

एक यूजर ने लिखा, उसी गृहनगर से जहां का प्रतिनिधित्व एमएस करते हैं, और जिसके हर पहलु को आपने बखुबी उकेरा। ईश्वर करें आपको और अधिक सफलता मिलें। आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।

वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, आपके जन्मदिन पर आपको शुभकामनाएं, जो भी आप चाहो वह आपको मिले, जिसकी भी आप तलाश करो वह आपको आपके जन्मदिन पर मिलें। जन्मदिन की शुभकामनाएं एसएसआर।

Tags:    

Similar News