हैलो कौन गाने की फेमस एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय का एक और धमाका, फैंस को खूब भा रहा है नया गाना

स्नेहा ने बिखेरा जलवा हैलो कौन गाने की फेमस एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय का एक और धमाका, फैंस को खूब भा रहा है नया गाना

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-30 12:47 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सॉन्ग "हैलो कौन" की फेमस एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय इन दिनों खूब छाई हुई हैं क्योंकि उनका नया गाना "खोजवा दे रे ननदिया" खूब धमाल मचा रहा है। हैलो कौन गाने से अपने आप को भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित करने वाली स्नेहा आज जाना माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने नए गानों की वजह से काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ स्नेहा सिंगिग भी बड़ी खूबसूरती से कर लेती हैं, जो इस गाने में बखूबी देखने को मिल रहे हैं।

स्नेहा का नया गाना "खोज द रे ननदिया" सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। एक्ट्रेस का साड़ी वाला लुक फैंस को खूब भा रहा है और अपनी चहेती सुपरस्टार की तारीफ में फैंस ढेर सारे कमेंट्स करते हुए उन्हें एक बेहतरीन सिंगर बता रहे हैं। अपनी छोटे से करियर में स्नेहा बड़ी उपलब्धियां पा चुकी हैं, जिसका सबूत उनका किया गया काम स्पष्ट रूप से बताता है।

गानें को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

दरअसल, सुपरस्टार स्नेहा उपाध्याय का यह गाना बुधवार यानी 29 मार्च को यूट्यूब चैनल "टी- सीरिज हमार भोजपुरी" पर रिलीज किया गया था। जिसके रिलीज होते ही लाखों में व्यूज मिल गए थे। बता दें कि, स्नेहा के इस गाने को महज 24 घंटे के अंदर करीब 8 लाख लोगों ने देखा है। जबकि इस गाने को अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स भी मिल चुके हैं।

खुद ही गाया है गाना

इस गाने को स्नेहा ने खुद गाया है। इस गाने की लिरिक्स की बात करें तो आनंद चौहान ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा और वीडियो का डॉयरेक्शन गोल्डी जायसवाल जैसे धुरंधरों ने संभाला है। वहीं इस गाने का कोरियोग्राफ बॉबी जक्शन ने किया है जो भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े-बड़े एक्टर्स के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

हैलो कौन से स्नेहा का धमाका

साल 2019 में आया गाना "हैलो कौन" से स्नेहा उपाध्याय भोजपुरी सिनेमा में अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही। इस गाने में रितेश पांडे भी नजर आए थे। जिनकी आवाज की बदौलत अभी तक का यह गाना भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला बन गया। इस गाने को यूट्यूब पर 939 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जो बॉलीवुड के दर्जनों सुपरस्टार्स के गाने नहीं कर सके हैं।

 

Tags:    

Similar News