KISS: शादी के बाद काम्या का पति संग लिपलॉक वायरल, देखें तस्वीर

KISS: शादी के बाद काम्या का पति संग लिपलॉक वायरल, देखें तस्वीर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-13 12:24 GMT
KISS: शादी के बाद काम्या का पति संग लिपलॉक वायरल, देखें तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। काम्या की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। काम्या ने अपनी शादी की रस्मों के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब काम्या का पति शलभ के साथ लिपलॉक फोटो वायरल हो रहा है।

काम्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। किस डे को सेलिब्रेट करते हुए काम्या ने पति संग लिपलॉक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "पार्टी की ये मेरी सबसे फेवरेट तस्वीर है।"

MOLESTATION: एक्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

काम्या और शलभ ने 10 फरवरी 2020 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों का मुंबई में 11 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था। रिसेप्शन पार्टी में काम्या डार्क ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। अपने ट्रेडिशनल लुक को काम्या ने हैवी ज्वैलरी के साथ टीमअप किया था।

INSTA: बाइक राइड पर निकले सारा और कार्तिक, शेयर किया वीडियो

काम्या की शलभ संग है दूसरी शादी
काम्या की शलभ दांग से दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2003 में काम्या ने बंटी नेगी से शादी की थी। बंटी और काम्या पंजाबी की एक बेटी भी है। शादी के बाद दोनों की मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रहती थीं। साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। काम्या ने बिग बॉस 10 में भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर और काम्या पंजाबी शो में काफी करीब थे। दोनों को एक-दूसरे का समर्थन करते देखा गया, लेकिन वह हमेशा रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह ही बताते रहे थे।


 

Tags:    

Similar News