सिटी ऑफ लव पेरिस में रोमांस करते नजर आए मलाइका-अर्जुन, यहां देखें कपल की फोटो

मलाइका-अर्जुन का वेकेशन सिटी ऑफ लव पेरिस में रोमांस करते नजर आए मलाइका-अर्जुन, यहां देखें कपल की फोटो

Neha Kumari
Update: 2022-06-25 06:16 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड लव बर्ड्स मलाइका और अर्जुन आए दिनों अपने स्वीट पीडीए की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैंं, इन दिनों कपल अपना वेकेशन एन्जॉय करने पेरिस गए हुए हैं। दरअसल 26 जून को अर्जुन कपूर का 37वां बर्थडे है, जिसे सेलिब्रेट करने लव बर्ड्स वहां पहुंचे हैं। कपल नजारों संग कर रहे एक दूसरे की फोटो शेयर, दोनों पेरिस के बेहतरीन नजारे कैद कर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर रहे हैं, मलाइका ने एक पोस्ट के साथ हैशटैग सिटी ऑफ लव लिख कर भी पोस्ट किया है। यही नहीं अब इन दोनों की स्टोरीज पर इनसे ज्यादा इनके बेटर हाफ नजर आ रहे हैं।


अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीरों में मलाइका अड़ोरा प्लेन में खड़ी नजर आ रही हैं। इसे रिपोस्ट करके एक्ट्रेस ने लिखा है  "इट्स कॉल्ड अ पॉवर नेप"। इसके साथ अर्जुन ने और भी फोटोज शेयर की जिसमें मलाइका समेत नजारों की तस्वीरें कैद है।

वहीं दूसरी ओर मलाइका ने भी अर्जुन कपूर की फोटो क्लिक कर उन्हें टैग किया, जिसे अर्जुन ने रिपोस्ट कर लिखा है कि आखिरकार मलाइका अच्छे फोटो खीचना सीख गई हैं।

फोटोस में मलाइका और अर्जुन ने कॉम्फी कपड़े पहने हैं। मलाइका ने एक छोटी क्रिश्चियन डायर ड्रेस पहनी है तो अर्जुन नीले रंग की टी-शर्ट पर काले रंग की जैकेट और काले रंग की डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। किसी भी कपल के लिए पेरिस में वेकेशन मनाने से ज्यादा एंजॉयबल कुछ और शायद ही हो सकता है, दोनों अपना वेकेशन बड़े ही मजे से मना रहे हैं।

2019 से चल रही है रिलेश्नशिप
लव बर्ड्स 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली बार 2019 में ही मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर सोशल मीडिया के जरिए दोनों के रिश्ते पर मोहर लगाई थी। कई बार तो इनकी शादी की बातें भी सामने आई लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।


 

Tags:    

Similar News