भारत के खाते में 17 साल बाद खिताब, फिर साकार सुनहरा ख्वाब

भारत के खाते में 17 साल बाद खिताब, फिर साकार सुनहरा ख्वाब

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-18 14:26 GMT
भारत के खाते में 17 साल बाद खिताब, फिर साकार सुनहरा ख्वाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बन गई हैं। चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इसमें 118 प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं। मानुषी के पसंदीदा राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जबकि पसंदीदा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय सहित 3 भारतीय सुंदरियों को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल चुका है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी, सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं
 



मानुषी ने कई देशों से आईं 108 सुंदरियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह अहम उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2016 की मिस वर्ल्‍ड रही प्‍यूटो रिको की स्‍टेफनी डेल वेली अब नई विश्‍व सुंदरी मानुषी को अपना ताज सौंपेंगी। इस जीत के बाद मानुषी ने कहा कि, "मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि मैं मिस वर्ल्‍ड बन गई हूं।

उन्होंने कहा कि, मैं पांचवी इंडियन हूं और यह ख्‍याल ही मुझे बहुत गर्व और खुशी से भर देता है। मैं अपने दोस्तों, परिवार और प्रशसंकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिनसे मुझे सपोर्ट मिला। उनकी दुआ और प्यार के चलते ये सफर कामयाब हो पाया है।" इससे पहले मानुषी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का भी खिताब जीत चुकी हैं।



इन मुश्किलों का सामना कर बनीं थी मिस इंडिया
मानुषी को बचपन से मिस इंडिया बनने का सपना था। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई और बाकी चीजों में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेडिकल की पढ़ाई करते-करते मानुषी का सेलेक्शन मिस इंडिया के लिए हुआ। अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई और क्लासेस के बीच में मैनेज करना मानुषी के लिए आसान नहीं था। उनकी लाइफ तीन महीने तक काफी डिस्पिलिंड रही।



  • 20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं
  • वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं
  • मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं
  • इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं। 

 

पीएम समेत दिग्गज हस्तियों ने दी बधाई

 

 

 

 

 

Similar News