Box-office: 'पद्मावत' ने की बंपर कमाई, तोड़ा बाजीराव मस्तानी का रिकॉर्ड
Box-office: 'पद्मावत' ने की बंपर कमाई, तोड़ा बाजीराव मस्तानी का रिकॉर्ड
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में राजपूतों की आन..बान..शान को दिखाने वाली फिल्म करणी सेना के तमाम विरोधों के बाद 25 जनवरी को रिलीज हो गई। "पद्मावत" सिनेमाघरों में लगते ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई, भले ही फिल्म को कुछ राज्यों में रिलीज नहीं होने दिया गया। एक ही पेड शो से 5 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानि कि 25 जनवरी गुरुवार को 19 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की इस कमाई ने जहां एक्टर रणवीर सिंह की पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ का बिजनेस किया है।
#Padmaavat has a HUMONGOUS Day 2... Had it been a smooth release [some states are not screening the film], the all-India biz would’ve touched ₹ 40 cr... Wed 5 cr, Thu 19 cr, Fri 32 cr. Total: ₹ 56 cr. India biz… SUPERB!
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2018
तरण आदर्श ने शेयर किए आंकड़े
तमाम विरोध प्रदर्शनों के बाद भी फिल्म ने दो दिन में 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शुक्रवार को 32 करोड़ का बिजनेस किया है। इस हिसाब से फिल्म ने तीन में 56 करोड़ को कारोबार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 5 करोड़ कमाए और गुरुवार को 19 करोड़ रुपये। ट्रेड एनालिस्ट तरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए।
#Padmaavat takes a FANTABULOUS START in key international markets on Thu...
AUSTRALIA: A$ 367,984 [₹ 1.88 cr]
NEW ZEALAND: NZ$ 64,265 [₹ 29.99 lakhs]
UK [preview screenings]: £ 97,604 [₹ 88.08 lakhs]@Rentrak
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2018
विदेशों में भी की जा रही पसंद
इतना ही नहीं विदेशी बाजार में भी पद्मावती पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 1.88 करोड़, न्यूजीलैंड में 29 लाख और यूके में 88 लाख की कमाई की है। पद्मावत 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। वहीं 1200 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू किया गया था। हालांकि, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हिंसात्मक प्रदर्शन होने के चलते फिल्म असफल रही। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के को प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक एक मिलियन लोगों से ज्यादा भारतीयों ने फिल्म देखी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को 80 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।
बता दें कि 2015 में आई बाजीराव मस्तानी चार दिन में 57 करोड़ रु. ही कमा पाई थी। जबकि दोनों ही फिल्म में स्टारकास्ट भी एक जैसी है। अगर पीरियड फिल्मों से इसकी बराबरी की जाए तो "बाहुबली-2" की चार दिन की कमाई "पद्मावत" से 78 करोड़ ज्यादा थी। इस फिल्म को लबें वीकेंड की वजह से फायदा मिल सकता है। इस फिल्म के आस-पास कोई भी फिल्म नहीं है।