पावरस्टार पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री! हिंदी भाषा में रिलीज हुए गाने को देखकर फैंस हुए गदगद, कहा- गरदा मचा द भैया 

बॉलीवुड में एंट्री पावरस्टार पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री! हिंदी भाषा में रिलीज हुए गाने को देखकर फैंस हुए गदगद, कहा- गरदा मचा द भैया 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-08 10:36 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। पावरस्टार पवन सिंह हमेशा ही अपने फिल्मों और गानों के जरिए फैंस को नई सौगात देते रहते हैं। सुपरस्टार ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही कारनामा किया है। आपको बता दें कि, भोजपुरी सुपरस्टार का इस बार एक ऐसा गाना रिलीज हुआ है, जो भोजपुरी समेत हिंदी बेल्ट के दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है।  

दरअसल, बीते दिनों पवन सिंह की हिंदी फिल्म "तुम बिन" का सुपरहिट सॉन्ग "तुम्हारे सिवा" का रिमेक रिलीज किया गया था, जिसने रिलीज होते ही व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और महज एक दिन के अंदर लाखों लोगों ने इस गाने को पंसद किया है।

ट्रेंड में आया गाना

सुपरस्टार पवन सिंह अब भोजपुरी सिनेमा के बाद हिंदी सिनेमा में भी अपने कदम बढ़ाने लगे हैं। इनका रिलीज हुआ नया गाना इसका जीता जागता सबूत है। पवन सिंह के इस नए गाने को फैंस इतना पंसद कर रहे हैं कि, यह यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है।

रिकॉर्ड तोड़ मिले व्यूज

तुम्हारे सिवा गाने को यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस नए गाने को करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस गाने की ड्यूरेशन की बात करें तो 5 मिनट 10 सेकंड का है और यह गाना आपको कहीं से भी बोर नहीं करता। पवन सिंह का यह गाना इमोशन से भरा हुआ है। जिस पर फैंस भी अपने हिसाब से रिएक्शन दे रहे हैं। 

फैंस के मजेदार कमेंट्स

राहुल सिंह ऑफिशियल नाम के फैंस ने लिखा "नमन करते है पवन सिंह जैसे गायक को जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री को देश और दुनिया तक पहुंचाया।" ऐसा ही कुछ बाबा कुमार नाम के एक अन्य यूजर ने भी लिखा "कौन-कौन मानता है कि यह बंदा जब भी गाता है तो दिल को छू जाता है।"

आपको बता दें कि, पवन सिंह का यह गाना देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिन्होंने यूट्यूब के कैप्सन में बड़ा ही मजेदार कमेंट करते हुए लिखा "भोजपुरिया किंग = पवन सिंह गरदा मचा द भैया।"

स्वाति का जादू चला

इस गाने की बात करें तो पवन सिंह के साथ सिंगर खुशबू सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। जबकि गाने में पावरस्टार के साथ एक्ट्रेस स्वाति चौहान भी मौजूद हैं, जिनकी सादगी ने सबको दिवाना बना दिया है। इस गाने की लिरिक्स फैज अनवर और समीर ने लिखे हैं। जबकि गाने का डॉयरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। 


 

Tags:    

Similar News