प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने दिया पति रणबीर कपूर के साथ पोज, फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आलिया-रणबीर की आउटिंग प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने दिया पति रणबीर कपूर के साथ पोज, फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Neha Kumari
Update: 2022-08-06 10:20 GMT
प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने दिया पति रणबीर कपूर के साथ पोज, फोटोज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। काफी टाइम बाद दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, वो पहली बार साथ में "ब्रह्मास्त्र" के प्रमोशन को किकस्टार्ट करने के लिए दिखाई दिए। मॉम-टू-बी आलिया भट्ट ब्राउन रैप ड्रेस में काफी ग्लो कर रही थीं, जबकि रणबीर ने अपने लुक को ऑल-ब्लैक कैजुअल रखा था। पेपाराजी के लिए कपल ने खुशी-खुशी कई पोज दिए। इस इवेंट में "ब्रह्मास्त्र" के डायरेक्टर और रणबीर-आलिया के बेस्टफ्रेंड अयान मुखर्जी भी साथ में नजर आएं।

इस साल अप्रैल में शादी करने के तीन महीने बाद जून में रणबीर और आलिया ने खुलासा किया कि वो अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। प्रेग्नेंनसी के बावजूद आलिया की रफ्तार धीमी नहीं हुई उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ अपनी हॉलीवुड की फिल्मों को पूरा किया। हाल ही में आलिया अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर "डार्लिंग्स" का प्रमोशन कर रही थीं और अब उन्होंने रणबीर के साथ "ब्रह्मास्त्र" के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है।

 

अब कपल की साथ में आई फोटोज ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल खुश कर दिया है। फैंस रालिया की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं रणबीर-आलिया साथ में पोज देते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। दोनों के साथ आयान मुखर्जी भी कुछ फोटोज में पोज देते नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News