वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये बॉथटब लुक, रेड लॉलीपॉप के साथ लग रही हैं सेक्सी

वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये बॉथटब लुक, रेड लॉलीपॉप के साथ लग रही हैं सेक्सी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-03 07:16 GMT
वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये बॉथटब लुक, रेड लॉलीपॉप के साथ लग रही हैं सेक्सी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लंबे समय बाद जोनस ब्रदर्स का कोई गाना रिलीज हुआ है। यह गाना "सकर" नाम से है। इस गाने की चारों तरफ खूब चर्चा चल रही है, लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं। इस गाने के वीडियों में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। रिलीज होने के बाद ही इस गाने पर मिलियन्स हिट आ गये। हाल ही में इस गाने से जुड़े फोटोज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का यह फोटोज "सकर" के बिहाइंड द सीन का है। "सकर" के विडियो में प्रियंका बॉथ टब में हैं और बहुत ही सेक्सी लग रही हैं। इस गाने के एक सीन को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि ग्लैम बाथ, यस प्लीज, #जोनस ब्रदर्स आर बैक बेस्ट हज्बंड एवर"। इस गाने को लेकर प्रियंका के ससुरजी और जोनस ब्रदर्स के पिता का भी रिऐक्शन सामने आया है। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया है। जिसमें पॉल जोनस सॉन्ग को इंजॉय करते और लोगों के कॉमेंट्स पढ़ते दिख रहे हैं। 

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थी। वे यहां दिल्ली में अपने भाई की रोका सेरेमनी में शामिल होने आई थी। इस फंक्शन से जुड़ी हर तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रियंका ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने भाई और होने वाले भाभी की तस्वीर शेयर की थी। साथ इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि "तुम पर फक्र है मेरे बेबी ब्रदर। इशिता तुम्हारा परिवार में स्वागत है... तुम दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे हो... तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं. हैप्पी रोका सिद्धार्थ और इशिता।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्काई ​इन पिंक में नजर आने वाली हैं। इसके पहले वे अली अब्बास की फिल्म भारत में नजर आने वाली थी, लेकिन अपनी शादी के चलते वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी। बाद में उनकी ​जगह कैटरीना कैफ ने ली। 

Similar News