मेसी हेयर लुक में रणबीर कपूर ने दिया पोज, फैंस को आई वेक अप सिड की वाइब्स

रणबीर कपूर का नया लुक मेसी हेयर लुक में रणबीर कपूर ने दिया पोज, फैंस को आई वेक अप सिड की वाइब्स

Neha Kumari
Update: 2022-08-03 09:35 GMT
मेसी हेयर लुक में रणबीर कपूर ने दिया पोज, फैंस को आई वेक अप सिड की वाइब्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियो में बने हुए हैं। भले ही रणबीर की फिल्म शमशेरा दर्शको पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही हो, लेकिन वो अपने फैंस को नए लुक से पागल करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। रणबीर कपूर का हालिया लुक उनके फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। एक्टर को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था, वो मेसी हेयरस्टाइल में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। फैंस को रणबीर का ये लुक देखने के बाद विश्वास नहीं हो रहा है कि वह 39 साल के हैं।

रणबीर कपूर का मेसी हेयर लुक

रणबीर कपूर का नया लुक फैंस को उनके वेक अप सिड करैक्टर की तरह लग रहा है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म को भले ही दर्शकों का साथ नहीं मिल पाया है, लेकिन एक्टर हमेशा फैंस के फेवरेट बने रहेंगे। इस खास लुक में रणबीर ने एक नया हेयरस्टाइल ट्राई किया है इसके अलावा वो ग्रे स्वेटशर्ट और बैगी जींस में कमाल लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर के साथ पूरा किया है।

शमशेरा में नहीं चला रणबीर का जादू
बॉक्स ऑफिस पर शमशेरा 12 दिन में 50 करोड़ रुपए भी कमाने में नाकाम रही है। शमशेरा अब रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जुड़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1800 के एक काल्पनिक शहर काजा पर आधारित है, कहानी एक गुलाम पर केंद्रित है जो एक नेता बन जाता है और फिर अपने कबीले के लिए हीरो बनकर सामने आता है। शमशेरा में रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला और आशुतोष राणा भी नजर आ रहें हैं।

Tags:    

Similar News