मैगजीन कवर के लिए रिहाना का न्यूड फोटोशूट, कवर पर दिखा पॉपस्टार का बोल्ड अंदाज

रिहाना का सेक्सी लुक मैगजीन कवर के लिए रिहाना का न्यूड फोटोशूट, कवर पर दिखा पॉपस्टार का बोल्ड अंदाज

bhaskar user3
Update: 2021-09-11 10:34 GMT
मैगजीन कवर के लिए रिहाना का न्यूड फोटोशूट, कवर पर दिखा पॉपस्टार का बोल्ड अंदाज

डिजिटल डेस्क, अमेरिका। अमेरिकी पॉपस्टार रिहाना अपने बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती है। जितना अटेंशन ये अपने म्यूजीक एल्बम से ग्रैब करती हैं, उससे कई ज्यादा अपनी बोल्ड अदाओं से करती हैं।

हाल ही में DAZED मैगजीन की 30वीं सालगिरह के लिए रिहाना ने न्यूड फोटोशूट करवाया है। साथ ही रिहाना के दो और अन्य ग्लैमरस कवर शॉट्स भी मैगजीन पर पब्लिश हुए हैं। इन फोटोज़ के रिलिज होने के बाद फैंस रिहाना के इस अंदाज के कायल हो गए हैं। आपको बता दें, रिहाना के इस फोटोशूट को Rafael Pavarotti ने कवर किया है।

इस कवर में रिहाना बरबैरी आउटफ‍िट में देखी जा रही हैं। गले से लेकर एड़‍ियों तक, रिहाना गोल्ड स्केल्स, लॉन्ग स्लीव्स और स्क‍िन टाइट लुक फिन‍िश‍िंग वाले ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी है। जिसमें रिहाना बेहद खुबसूरत बोल्ड लुक दे रही हैं।

दूसरे कवर फोटोशूट के लिए रिहाना ने ऑल व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। ब्रांड सिग्नेचर कोट, थाई-हाई बूट्स और स्ट्रैपी बिकिनी में रिहाना का बोल्ड और हॉट लुक झलक रहा है। 

तीसरे कवर फोटो में रिहाना के हेयस्टाइल को हाईलाइट किया गया है। इस कवर फोटो के लिए बहुत ऊंची विग को ग्रीन ट्रकर कैप के साथ रिहाना के इस हाईलाइटेड लुक को फिनिश किया गया है। 

 

इन तीनों कवर फोटो के बाद अब बात करते हैं रिहाना के न्यूड फोटोशूट की जहां रिहाना न्यूड नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लॉन्ड ड्रेडलॉक्स से अपनी बॉडी को कवर किया हुआ है। इसके साथ - साथ रिहाना ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गिल्ड ब्रेस्टप्लेट और फेदर्ड ग्लेड‍िएटर हेडड्रेस पहना हुआ है।

 


इन कवर पिक्चर्स के अलावा रिहाना के कई और खूबसूरत फोटोज़ भी आप देख सकते हैं। रेड गाउन, गोल्डन बॉड‍िस और मेटल हेडगियर वाले आउटफ‍िट, ब्लैक ड्रेस विद फ्र‍िंज कटआउट एंड ब्लैक शैंडेल‍ियर इन सारे आउटफिट और लुक को रिहाना ने मैगजीन फोटोशूट के लिए एडॉप्ट किया है। मैगज़ीन कवर के फोटोशूट के लिए रिहाना के मेकअप लुक्स को डेनियल सैलस्ट्रोम ने क्रिएट किया है और हेयरस्टाइल्स को यूसेफ विलियम्स ने यूनीक टच देते हुए रिहाना को हाईलाइटेड लुक दिया है।  डैजड मैगजीन के 30वें एनवर्सरी पर पब्लिश होने वाली यह मैगजीन 16 सितंबर 2021 को मार्केट में उपलब्ध होगी।  
  

 

 

Tags:    

Similar News