छुट्टियां मनाकर लौटे सैफरीना, बेटे तैमूर संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

छुट्टियां मनाकर लौटे सैफरीना, बेटे तैमूर संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 06:40 GMT
छुट्टियां मनाकर लौटे सैफरीना, बेटे तैमूर संग एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

डिजिटल डेस्ट, मुबंई। बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में शुमार करीना कपूर और सैफ अली खान यानी सैफरीना बेटे तैमूर के साथ लंबी छुट्टियां बिता कर लौट आए हैं। शनिवार रात सैफरीना को बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सबसे क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल छोटे नवाब अपने पापा की गोद में काफी क्यूट नजर आ रहे थे। तैमूर पिता सैफ की गोद में बैठे हुए थे। यलो-ब्लू टीशर्ट और जीन्स पहले तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे। 

बता दें छोटे नवाब अब 7 महीने के हो गए हैं और सैफरीना बेटे को उसके पहले फॉरेन ट्रिप पर अपनी पसंदीदा जगह स्विट्जरलैंड लेकर गए थे।  वैकेशन के दौरान उन्होंने बेटे के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें तैमूर हमेशा की तरह काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद करीना फिल्म "वीरे दी वेडिंग" की शूटिंग करेंगी। जिसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर अहम रोल में नजर आएंगी। 
 

Similar News