भोजपुरी सिनेमा के ये होली सॉन्ग्स आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर, यकीन नहीं तो सुन कर देखें

भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी सिनेमा के ये होली सॉन्ग्स आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर, यकीन नहीं तो सुन कर देखें

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-16 09:16 GMT
भोजपुरी सिनेमा के ये होली सॉन्ग्स आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर, यकीन नहीं तो सुन कर देखें

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्सर होली के त्योहार पर गाने रिलीज करते रहते हैं। फैंस भी गाने को खूब पंसद करते हैं। इस खास मौके पर दो सुपरस्टार्स का गाना खूब छाया रहता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इन दोनों सुपरस्टार्स का गाना होली के मौके पर नहीं आएगा तो इस बार का त्योहार फिका-फिका लगेगा। बता दें कि, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव और पवन सिंह अपने होली सॉन्ग को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों स्टार्स ने इस साल की होली के मौके पर भी कई गाने रिलीज किए हैं। जिस पर दर्शकों ने भी अपना खूब प्यार बरसाया है। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स पहले भी कई सुपरहिट सॉन्ग्स गा चुके हैं। जिसे आज भी पंसद किया जाता है। तो आइए ऐसे ही गानों की बात करते हैं जो होली के त्योहार पर आज भी जमकर सुने जाते हैं।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद

भोजपुरी सिनेमा में होली का सबसे हिट सॉन्ग खेसारी लाल यादव का है। जिसके बोल "भतीजवा के मौसी जिंदाबाद" है। इसे आज भी होली के मौके पर खूब बजाया जाता है। बकयादा डीजे और साउंड के साथ लोग झूमते हुए नजर आते हैं। इस गाने की पॉपुलैरिटी गांव से शहर तक है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 336 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया था।

Full View

दुई रूपया

दूसरे नंबर पर भी खेसारी लाल यादव का ही गाना "दुई रूपया" है। इस गाने में सुपरस्टार की नोक झोंक को फैंस ने काफी पंसद किया गया था। इस गाने को साल 2021 के होली के मौके पर रिलीज किया गया था। जिसे अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। जबकि 12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस गाने को भी खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की जोड़ी ने ही गाया था। जो आज भी दर्शकों के जुबां पर है।

Full View

लहंगवा लस लस करअता

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह भी इस लिस्ट में हैं। जिनका होली सॉन्ग "लहंगवा लस लस करअता" है। इस गाने में पवन सिंह की आवाज को काफी सराहा गया था। यह गाना आज भी दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा नीलम गिरी को देखा गया था। जिनके डांस मूव्स ने तो सबको दिवाना बना दिया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 151 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Full View

सॉन्ग लहे लहे रंगब सलवरवा

सुपरस्टार पवन सिंह का दूसरा सबसे बड़ा होली हिट सॉन्ग "लहे लहे रंगब सलवरवा" है। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने को अब तक करीब 65 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि, हाल के दिनों में डिंपल और पवन सिंह के कई गाने बैक टू बैक रिलीज हुए और उसे लोगों ने काफी पंसद भी किया है। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। 
 

Full View

Tags:    

Similar News