सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वरुण और गर्लफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वरुण और गर्लफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-27 05:19 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्हें अक्सर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ देखा गया है। कई इवेंट और पार्टीज वरुण धवन, नताशा के साथ ही अटेंड करते हैं। वरुण के फैंस भी उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। इसी के चलते उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। 

इस फोटों में वे नताशा दलाल के साथ हैं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है। इस ​फोटो में वरुण बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने सिल्वर कलर की जैकेट पहनी हैं और नताशा भी व्हाइट जैकेट और ब्लैक लेगिंग भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर समझ आता है कि यह फोटो सर्दियों की हैं। दोनों एक दूसरे से लंबे समय से डेट कर रहे हैं। 

वरुण ने करण जौहर के चैट शो काफी​ विथ ​करण में इस बात को एक्सेप्ट किया था कि वे नताशा से ब​हुत प्यार करते हैं। साथ ही जल्द ही उनसे शादी कर सकते हैं। खबर आ रही है कि वरुण इस साल नवबंर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा दलाल की फैमिली ने शादी की तारीख नवबंर 2019 की तय की है और वरुण की फैमिली ने भी इसके लिए रजामंदी दे दी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि वरुण धवन और नताशा ने अपनी शादी की इन रिपोर्ट्स पर अभी तक किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है, लेकिन खबर है कि वे जल्दी ही अपनी शादी का अनाउंसमेंट करेंगे। 

आपको बता दें कि इस समय वरुण धवन लंदन में अपनी अप​कमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा द्वारा किया जा रहा है। रेमो की इस फिल्म में इस बार डांसर शक्ति मोहन व डांस प्लस 4 की प्रतियोगी वर्तिका झा भी होंगी।

Similar News