जब पैरेंट्स के सामने टूट कर रो पड़ी थीं दीपिका, सुसाइड का भी आया था खयाल, फिर ऐसे आई जिंदगी ट्रैक पर..... 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जब पैरेंट्स के सामने टूट कर रो पड़ी थीं दीपिका, सुसाइड का भी आया था खयाल, फिर ऐसे आई जिंदगी ट्रैक पर..... 

Neha Kumari
Update: 2022-08-06 05:52 GMT
जब पैरेंट्स के सामने टूट कर रो पड़ी थीं दीपिका, सुसाइड का भी आया था खयाल, फिर ऐसे आई जिंदगी ट्रैक पर..... 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण के लोखों चाहने वाले हैं, उनके फैन उनसे खूब प्यार करते हैं। दीपिका ने कई हिट फिल्में दी है, फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके लुक्स के भी दिवाने हैं। अगर आप भी दीपिका के फैंस में से एक हैं तो आप ये तो जानते ही होंगे कि दीपिका की लाइफ में एक ऐसा समय भी आया था जब वे डिप्रेशन का शिकार हुईं थी, यही नहीं उन्होंने हाल में खुलासा किया कि वे सुसाइड तक के बारे में सोचने लगी थी, फिर खुद को ऐसे संभाला और आज इतनी सुपरस्टार बनीं। 

सुसाइड करने का भी था मन
हाल में दीपिका एक प्रोग्राम में शामिल हुई थी, इस इंवेंट में उन्होंने ब्लैक साड़ी पहनी थी जिसमें हमेशा की तरह ग्रेसफुल लग रहीं थी। दीपिका पहले भी अपने मुश्किल दिनों के बारें में मीडीया के सामने बात कर चुकी हैं। इस इंवेंट में भी ये इस डिस्कशन का हिस्सा बनी, जहां उन्होंने बताया कि वो दिन बेहद परेशानियों में गुजरे थे, उस समय बस वे दुनिया से छुप के रहना चाहती थीं और इस वजह से वे हमेशा सोना पसंद करती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे उस वक्त अपने करियर के बेस्ट फेज में थी, फिर उनके साथ यह सब होने कि वजह वे पता नहीं कर पाईं। वे इतनी ज्यादा परेशान थी कि उनके मन में सुसाइड करने के खयाल तक आने लगे थे।   

इसे दिया क्रेडिट
दीपिका ने खुलासा किया कि इस मुश्किल वक्त से निकलने के लिए उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया था उन्होंने बताया की उनके पैरेंट्स उस वक्त बेंगलुरु में रहते थे, कभी-कभी आते थे, उस दौरान वे खुश रहने का ट्राय करती थी लेकिन एक बार जब पैरेंटस वापस जा रहे थे तब वे फूट-फूट कर रोने लगी, यह देख उनकी मां समझ गई कि कुछ तो सीरियस प्रॉब्लम है। दीपिका के मुताबिक उन्हें डिप्रेशन से निकालने में सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का ही है।  

यह थी वजह 
अगर दीपिका की बात माने तो उनके डिप्रेशन का कारण आज भी अननोन हैं, लेकिन जिस वक्त इस मामले ने तूल पकड़ी थी उस दौरान बहुत सी मीडिया रिपोर्ट में यह खुलाया किया गया था कि वह रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी।

Tags:    

Similar News