"प्यारा का पंचनामा" फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी, 5 सालों से थे रिलेशनशिप में

  • एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी
  • पंजाबी रीति रिवाज से एक दुजे के हुए सोनाली-आशीष
  • कर्तिक आर्यन, मंदीरा बेदी समेत तमाम सितारों ने की शादी में शिरकत

Sanjana Namdev
Update: 2023-06-07 11:28 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "प्यारा का पंचनामा" से चर्चा में आई एक्ट्रेस सोनाली सहगल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आज 7 जून को शादी के बंधन बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। सोनाली लंबे समय से उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला लेकर पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की है। सोनाली की शादी में कई सेलेब्स और परिवार के लोग मौजूद रहे। एक्ट्रेस की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कपल बेहद की सुंदर लग रहा है। फैंस दोनों की शादी से बेहद खुश हैं और कपल को बधाईंया दे रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सोनाली सहगल

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। कपल शादी के जोड़े में बेहद ही सुंदर लग रहा है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल शादी में बेबी पिंक कलर के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लगे। बता दें कि, सोलानी के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी एक बिजनेसमैन हैं, उनके पास कई होटल हैं। कपल एक दूसरे को 5-6 सालों से डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब दोनों शादी कर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।

Full View

एक्ट्रेस ने पहनी खूबसूरत साड़ी

सोनाली ने अपनी शादी में पिंक और सिल्वर कलर की हैवी साड़ी पहनी हुई है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और उसके साथ कलीरे भी पहने हुए है। एक्ट्रेस ने अपना लुक डायमंड नेकलेस और माथे पर एक प्यारा सा टीका लगाकर पूरा किया है। दुल्हन के इस लुक में सोनाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हे आशीष ने ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ पिंक पगड़ी पहनी हुई है। शादी की तस्वीरें सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Full View

इन सितारों ने की शिरकत

सोनाली के साथ 'प्यार का पंचनामा' के साथ करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन भी उनकी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा एक्ट्रेस चाहत खन्ना, एक्टर सनी सिंह, टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित, एक्ट्रेस मंदिरा बेदी, भी सोनाली और आशीष की शादी में शामिल हुए। सभी  सितारों का शानदार फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Full View

सोनाली का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि सोनाली ने साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद सोनाली ‘प्यार का पंचनामा 2’ में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने ‘वेडिंग पुलाव’ में भी शानदार एक्टिंग की थी। सोनाली कुछ समय पहले सलमान खान के साथ थम्स अप के एड में भी दिखी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली जल्द ही नूरानी चेहरा में नजर आने वाली हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन मुख्य भूमिका में हैं।

Full View

Tags:    

Similar News