एक स्टेज शो के लिए लाखों रूपये चार्ज करते हैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, अमाउंट जानकर रह जाएंगे हैरान

कितनी फीस लेते हैं खेसारी लाल यादव?

Raj Singh
Update: 2023-05-15 11:31 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में एक खेसारी लाल यादव का भी नाम है। जिन्होंने अपने फिल्मी सफर में खूब दौलत और शोहरत कमाई है। आज इनके चाहने वाली की संख्या लाखों और करोड़ों में है। बता दें कि, फिल्मों और गानों से तो वो मोटी रकम वसूलते ही है साथ ही स्टेज शो करके भी वो लाखों की कमाई करते हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिर वो एक शो के लिए कितने रकम की वसूली करते हैं।

10 लाख रूपये वसूलते हैं एक शो के लिए


खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वो अपने स्टेज शो का चार्ज रिश्ते देखकर करते हैं। जी हां, अगर खेसारी लाल यादव अपने किसी जान पहचान के शख्स के लिए स्टेज शो करते हैं तो वह 4 से 5 लाख रूपये तक का चार्ज करते हैं, नहीं तो उनकी स्टेज शो की फीस करीब 10 लाख है। जो किसी भी भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता से कहीं ज्यादा है।

एक गाने के लिए भी लेते हैं मोटी रकम


एक इटंरव्यू में खेसारी लाल यादव ने कहा था कि वो हर महीने तीन से चार शोज करते हैं। ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि एक महीने में खेसारी लाल यादव कितना कमाते होंगे। इसके अलावा मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने ये भी रिवील किया था कि उनको शुरुआती दौर में उनकी एल्बम्स के लिए कंपनी से 50,000 से 1 लाख तक की रकम मिला करती थी। लेकिन अब इस अमाउंट से कहीं ज्यादा मिलता है। बता दें कि, बीते कुछ सालों में खेसारी लाल यादव ने खुद पर खूब काम किया है। एक्टर धुआंधार कमाई तो कर ही रहे हैं साथ ही भोजपुरी सिनेमा को भी अपने साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?


खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। जिनकी एक्टिंग और सिंगिग के लाखों लोग दिवानें हैं। खेसारी लाल यादव के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने शुरूआती दौर में भले ही गायकी से लोगों का दिल जीता लेकिन जब भी वो पर्दे पर आते हैं तो दर्शकों का पूरी तरह इंटरटेन करते हैं। खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। शुरूआती दिनों में खेसारी लाल यादव दिल्ली में लट्टी चोखा बेचा करते थे लेकिन आज इनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि आज इनका हरेक गाना टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ रहता है।

Tags:    

Similar News