सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच सालों पुरानी दुश्मनी खत्म, रैपर ने शुभकामनाएं देकर किया विवाद का 'दी एंड'

  • रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच सालों पुरानी दुश्मनी हुई खत्म
  • रैपर ने शुभकामनाएं देकर विवाद किया खत्म

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-25 12:41 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रैपर बादशाह और हनी सिंह भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर हैं। दोनों के गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं और दोनों की तगड़ी फेन फॉलोइंग है। बादशाह ज्यादातर एल्बम्स के लिए गाने गाते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। बादशाह का गाना आते ही वायरल हो जाता है। आज भले ही बादशाह के गाने धमाल मचा रहे हैं और कई सारे रैपर भी हैं जो अपना कमाल दिखा रहे हैं लेकिन, एक वक्त था जब रैपर में सिर्फ हनी सिंह का सिक्का चलता था। उस दौर में बादशाह हनी सिंह के काम करते थे, लेकिन दोनों के बीच में एक वक्त पर दूरी आ गई थी। वह दूरी धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गई। लेकिन अब कई साल के बाद बादशाह ने हनी सिंह के साथ दुश्मनी खत्म कर दी है।

यह भी पढ़े -अपने 41वें बर्थडे को परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे कुणाल खेमू

बादशाह ने खत्म की दुश्मनी

देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने अपने फैंस से कहा कि वह इन विवादों पर विराम लगाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब एक व्यक्ति के खिलाफ मेरे मन में गुस्सा था, लेकिन अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस गुस्सा को छोड़ आगे बढ़ना चाहता हूं और वह व्यक्ति हैं हनी सिंह’। बादशाह ने आगे कहा, मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था। फिर जब हम साथ आए तो मुझे महसूस हुआ कि हमें जोड़ने वाले कम और तोड़ने वाले ज्यादा थे’।

बादशाह ने हनी सिंह को दीं शुभकामनाएं

बादशाह ने आगे कहा- आज मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर छोड़ दिया है और अब मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि बादशाह के इन कमेंट्स पर अभी तक हनी सिंह का कोई जवाब नहीं आया है। अब फैंस को उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि, इससे पहले कई गानों में बादशाह ने हनी सिंह को टारगेट कर उनका मजाक बनाया था। जिसपर फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।

यह भी पढ़े -यो यो हनी सिंह के साथ झगड़ा खत्म करना चाहते हैं बादशाह, कहा- गलतफहमियों के चलते हुई थी नफरत

एक साथ काम करते थे रैपर्स

करियर के शुरुआती दौर में दोनों रैपर्स एक बैंड माफिया मुंडीर के लिए साथ काम करते थे। इस बैंड में उनके साथ इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे रैपर्स भी थे। इस बैंड ने मिलकर ‘खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्ली के दीवाने’ जैसे कई गाने गाए थे, जो कि फैंस को काफी पसंद आए थे। हालांकि बाद में बादशाह और हनी सिंह के बीच विवाद हो गया और दोनों का झगड़ा पॉब्लिक हो गया और दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े -'माटी से बंधी डोर' में अपने किरदार को कर रही खूब एन्जॉय रुतुजा बागवे

Tags:    

Similar News