Fake News: क्या अमित शाह ने दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद के पैर छूए ?

Fake News: क्या अमित शाह ने दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद के पैर छूए ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-10 11:08 GMT
Fake News: क्या अमित शाह ने दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद के पैर छूए ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के आरोपी स्वामी नित्यानंद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में एक व्यक्ति नित्यानंद के पैर छूते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि वह व्यक्ति गृहमंत्री अमित शाह है। फेसबुक पर इस पोस्ट को Subhir Rajan Mavunkal ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 200 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अमित शाह नहीं बल्कि मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोबरधुन हैं। पड़ताल में हमें नित्यानंद की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोटो मिली।

वायरल तस्वीर 9 जुलाई 2017 की है। तब मॉरिशस के उच्चायुक्त गोबरधुन ने बेंगलुरू में स्थित नित्यानंदा पीठम में विजिट किया था। इस मीटिंग में नित्यानंद विश्वविद्लायल मॉरिशस में शुरू करने को लेकर एग्रीमेंट भी हुआ था।    यह साफ हैं कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति अमित शाह नहीं बल्कि जगदीश्वर गोबरधुन है। 

 

Tags:    

Similar News