Fake News: नेपाल सीमा विवाद पर वायरल हुआ अनुपम खेर का बयान, जानें क्या है सच?

Fake News: नेपाल सीमा विवाद पर वायरल हुआ अनुपम खेर का बयान, जानें क्या है सच?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-26 07:08 GMT
Fake News: नेपाल सीमा विवाद पर वायरल हुआ अनुपम खेर का बयान, जानें क्या है सच?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्टर अनुपम खेर के नाम से एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया है, "नेपाल वो देश है जिसने भारत को संकट न आए, इसलिए अपने बहादुर लोगों को इंडियन आर्मी में भेज दिया। आज हम उसी देश को संकट में डाल रहे हैं, शर्म की बात है- अनुपम खेर।"

                                                                  

क्या है सच? 

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि अनुपम खेर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। अनुपम खेर के नाम से यह बयान 5 साल से वायरल हो रहा है। उन्होंने 28 सितंबर 2015 को एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट कर जवाब दिया था और सच्चाई बताई थी।

निष्कर्ष: यह साफ है कि अनुपम खेर के नाम से वायरल बयान पूरी तरह फेक है।

Tags:    

Similar News