Fake News: अपाहिज होने का दिखावा करने वाले भिखारी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच ?

Fake News: अपाहिज होने का दिखावा करने वाले भिखारी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-06 09:13 GMT
Fake News: अपाहिज होने का दिखावा करने वाले भिखारी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक भिखारी पहले अपाहिज दिखता है, लेकिन बाद में आराम से चलने लगता है। वीडियो में एक आदमी दिख रहा है जो सकरी गली में घिसट-घिसट कर चल रहा है। उसके पीछे एक महिला और एक लड़ती है। दोनों के गोद में एक-एक बच्चा लिए हैं। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर घिसट कर चलने के बाद आदमी एक घर के सामने बैठ जाता है। वहीं से वह चप्पल पहनता है और आराम से उठकर चलने लगता है। 

फेसबुक पर वीडियो को सोनू पंडित ने शेयर किया है। वीडियो में कैप्शन लिखा है कि, राजधानी दिल्ली में हुआ अल्लाह बहुत बड़ा चमत्कार, भीख मांगते हुए विकलांग युवक के पैर हुए ठीक। इनके पोस्ट को 22 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं 10 हजार लोग ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Full View

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है। पड़ताल में हमें दिव्य भास्कर की एक न्यूज मिली। खबर के मुताबिक यह घटना पाकिस्तान के लाहौर में सीसीटीवी में कैद हुई थी। यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि लाहौर का है। 
 

Tags:    

Similar News