Fake News: क्या भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान में जश्न मना रहे हैं ?

Fake News: क्या भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान में जश्न मना रहे हैं ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-27 06:52 GMT
Fake News: क्या भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान में जश्न मना रहे हैं ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में बीजेपी के कार्यकर्ता है। ट्विटर पर इसे अतुल कुशवाह ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है भाजपा की पाकिस्तान में पहली शाखा खुल चुकी है। भारत में अक्सर गद्दार भारतीय पाकिस्तानी झंडे लहराते रहे है, पर आज तबीयत खुश हो गई ये द्दश्य देखकर। 

 

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। दरअसल ये वीडियो अनंतनाग का है। पड़ताल करने पर भास्कर हिंदी टीम को पता चला कि वायरल वीडियो लोकसभा 2019 चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सोफी युसूफ का है। सोफी युसूफ जम्मू-कश्मीर बीजेपी के उपाध्यक्ष है। ये वीडियो चुनाव के समय भी वायरल हुआ था, तब बीबीसी न्यूज ने भी इसे गलत बताया था। 


 

Tags:    

Similar News