No Fake News : क्रिस गेल करेंगे भाजपा के लिए प्रचार! जानें क्या है सच्चाई

No Fake News : क्रिस गेल करेंगे भाजपा के लिए प्रचार! जानें क्या है सच्चाई

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-30 11:55 GMT
No Fake News : क्रिस गेल करेंगे भाजपा के लिए प्रचार! जानें क्या है सच्चाई

डिजिटल डेस्क। देश भर में चुनावी मौसम दस्तक दे चुका है। हर राज्य हर शहर में चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। ऐसे में बातों को हवा देने का काम करता है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं की जगह अफवाह फैलाने का काम ज्यादा हो रहा है। इसका एक उदाहरण है वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की भगवा कपड़ों में तेजी से वायरल हो रही फोटो। इतना ही नहीं फोटो के साथ कैप्शन भी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि क्रिस गेल भाजपा के प्रचार के लिए भारत आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी सच्चाई।

"क्रिस गेल भारत पहुंच चुके हैं। बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार"  इस तरह के कैप्शन के साथ क्रिस गेल की भगवा तिलक लगाए कई फोटो इंटरनेट पर धड़ाधड़ शेयर की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि गेल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गेल बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। वायरल हो रही फोटो की जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया वीरों द्वारा किया जा रहा दावा एकदम गलत है।

दरअसल यह फोटो क्रिस गेल ने जाने माने ब्रांड मान्यवर के प्रचार के लिए खिंचवाई थी। यहां तक की फोटो में गेल ने कोई तिलक नहीं लगाया था, यह भी सोशल वीरों की करामात थी। इस फोटोशूट में गेल के साथ साथ वीरेंद्र सहवाग और कुछ दूसरे खिलाड़ी भी दिख रहे थे। कुल मिलाकर बात यह है कि क्रिस गेल भारत आकर किसी भी पार्टी के प्रचारक नहीं बनने वाले हैं। गेल ने भगवा कुर्ते में फोटोशूट एक एडवर्टाइजमेंट के लिए करवाया था।

 

Tags:    

Similar News