No Fake News: कांग्रेस विधायक ने की पुलिस से मारपीट, जानिए सच

No Fake News: कांग्रेस विधायक ने की पुलिस से मारपीट, जानिए सच

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-09 04:46 GMT
No Fake News: कांग्रेस विधायक ने की पुलिस से मारपीट, जानिए सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए दिख रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा कि पिटाई कर रहा व्यक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय है। फेसबुक पर ""कट्टर मोदी समर्थक ग्रुप से जुड़े और अपने 51 साथियों को जोड़े"" ने ये वीडियो शेयर कर लिखा है कि, ये है कमलनाथ की कांग्रेस सरकार का विधायक अनिल उपाध्याय जो पुलिस कर्मचारी को पीट रहा है। देश की राष्ट्रभक्त समाज पुलिस के द्वारा ही ऐसे विधायक को जल्दी सजा दिलवाने के लिए सोशल मीडिया पर पहल करेगी। 
 

 

Tags:    

Similar News