Fake News: यूनिसेफ ने कहा कोरोनावायरस हाथ में 10 मिनट रहता है? जानें क्या है सच

Fake News: यूनिसेफ ने कहा कोरोनावायरस हाथ में 10 मिनट रहता है? जानें क्या है सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-11 08:41 GMT
Fake News: यूनिसेफ ने कहा कोरोनावायरस हाथ में 10 मिनट रहता है? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोनावायरस हाथों में 10 मिनट तक रहता है। इसलिए अपने पास सैनिटाइजर रखना चाहिए। वायरल पोस्ट में सोर्स यूनिसेफ को दिया गया है। बता दें सैनिटाइजर को रखना और हाथों को साफ रखना अच्छी आदत हैं, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कोविड 10 मिनट में हाथों में रहता है। 

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर पोस्ट को Thekaam.com ने शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, कोरोनावायरस हाथों पर 10 मिनट तक रहता है। इसलिए अपनी जेब में एक सैनिटाइजर रखना चाहिए। इस पोस्ट का श्रेय यूनिसेफ को दिया गया है। 

                        

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। WHO के अनुसार कोरोनावायर कुछ घंटों या कई दिनों तक कहीं बना रह सकता है। यह स्थितियों के हिसाब से अलग हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एल्कोहल आधारित हैंड रब या साबुन से हाथ धोने की सलाह जरूर देता है। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल पोस्ट फर्जी है। इसका यूनिसेफ से कोई संबंध नहीं है। 

Tags:    

Similar News