क्या पीएम मोदी के पास है जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 की फाइल? जानिए, इस दावे में कितनी सच्चाई है

क्या पीएम मोदी के पास है जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 की फाइल? जानिए, इस दावे में कितनी सच्चाई है

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-09 13:41 GMT
क्या पीएम मोदी के पास है जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 की फाइल? जानिए, इस दावे में कितनी सच्चाई है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वे काले सूट में एक फाइल लिए दिख रहे हैं। इस फाइल पर ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021" शीर्षक लिखा दिख रहा है।जिसे लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून की फाइल बता कर शेयर कर रहे हैं।

किसने किया शेयर?
एक फेसबुक यूजर आचार्य केशव वेदान्तदेशिक ने तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि "लो भाई एक बिल और आ गया।" ट्विटर पर भी यह पोस्ट वायरल है।

 

 


 

 

 

 

 


 

क्या है सच?
गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें ट्विटर पर एक वीडियो मिला। "मेरी सरकार" के ट्विटर हैंडल पर हमें वैसी ही तस्वीर मिली।  दरअसल इस वीडियो में नरेन्द्र मोदी "अभी तो सूरज उगा है" कविता को पढ़ रहे हैं। जिसे खुद प्रधानमंत्री ने लिखा है। यह वीडियो नए साल में अपलोड किया गया था। साथ ही हमें वायरल तस्वीर  मोदी के ऑफिशियल फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। जिसे  26 दिसंबर 2020 को पोस्ट किया गया था। इस तस्वीर में  मोदी के हाथ में रखी फाइल पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ है।

 

निष्कर्ष
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में किया जा रहा दावा गलत है। फोटो में जो फाइल लिए प्रधानमंत्री दिख रहे हैं वह एडिट की गई फोटो है। फाइल पर फोटो एडिट टूल की सहायता से जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 लिख दिया गया है।  

Tags:    

Similar News