Fake News: अल्लाह हू अकबर सुन कर परेशान हो गए डोनाल्ड ट्रंप ?

Fake News: अल्लाह हू अकबर सुन कर परेशान हो गए डोनाल्ड ट्रंप ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-27 15:22 GMT

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रंप भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का दावा है कि वहां मौजूद किसी ने अल्लाह हू अकबर कहां, जिसे सुनकर ट्रंप परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो का काफी शेयर किया जा रहा है। 

 

 

क्या है सच ?

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। असली वीडियो में अल्लाह हू अकबर शब्द को जोड़ा गया है। असल में वर्ष 2016 में ट्रंप के एक भाषण के दौरान एक व्यक्ती ने उनपर हमला करने की कोशिश की थी। इस घटना का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इसमें कहीं भी अल्लाह हू अकबर जैसा कुछ सुनाई नहीं देता।

 

Full View

वहीं CNBC News ने भी यह खबर प्रकाशित की है। इनकी खबर में भी कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि ट्रंप अल्लाह हू अकबर सुन परेशान हो गए थे। 


 

Tags:    

Similar News