FAKE NEWS: लद्दाख में 75 भारतीय जवानों के मारे जाने की फोटो वायरल, जानें क्या है पूरा सच

FAKE NEWS: लद्दाख में 75 भारतीय जवानों के मारे जाने की फोटो वायरल, जानें क्या है पूरा सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-28 06:10 GMT
FAKE NEWS: लद्दाख में 75 भारतीय जवानों के मारे जाने की फोटो वायरल, जानें क्या है पूरा सच

डिजिटल डेस्क। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में तिरंगे में लिपटे दर्जनों ताबूत दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि, चीनी सैनिकों ने लद्दाख में 75 भारतीय जवानों को मार डाला। 

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर इस फोटो को “SaLman Hameed” ने 25 मई को शेयर किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए SaLman Hameed ने लिखा था- 75 भारतीय सैनिक नरक में पहुंचे, लद्दाख में चीन का एक मौन संदेश, राम नाम सत्य है। SaLman Hameed की इस पोस्ट को अब तक 1400 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पाया कि, फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। फोटो में दिख रहे ताबूत CRPF के जवानों के हैं। जिन्होंने पिछले साल फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी। यह फोटो पुलवामा हमले के एक दिन बाद 15 फरवरी, 2019 को खींची गई थी। जब जम्मू-कश्मीर में बड़गाम के CRPF कैंप में शहीद सैनिकों के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों की मौत हुई थी। 

निष्कर्ष: 
फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। फोटो में दिख रहे ताबूत पिछले साल पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए CRPF जवानों के हैं। वहीं ऐसी कोई विश्वसनीय खबर मौजूद नहीं है कि, चीन ने 75 भारतीय सैनिकों को मार गिराया हो। 

Tags:    

Similar News