Fake news: भारत की पहली कोरोना वैक्सीन हुई लॉन्च, जानें क्या है वायरल दावे का सच

Fake news: भारत की पहली कोरोना वैक्सीन हुई लॉन्च, जानें क्या है वायरल दावे का सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-20 10:28 GMT
Fake news: भारत की पहली कोरोना वैक्सीन हुई लॉन्च, जानें क्या है वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि, भारत में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो गई है। इस दावे के साथ एक ऐप की लिंक भी शेयर की जा रही है। इस लिंक को लेकर दावे में कहा जा रहा है कि, इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही लोगों को इस वैक्सीन का लाभ मिलेगा। 

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने भी यही दावा किया है। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। दरअसल भारत में इस समय भारत बायोटेक के कोवैक्सीन और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल्स चल रहे हैं। इसके नतीजे दिसंबर-जनवरी में आ सकते हैं। सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो अगले साल की शुरुआत तक कोवैक्सीन और कोवीशील्ड अप्रूव हो जाएंगी। जायडस कैडिला की बनाई वैक्सीन को लेकर भी अब तक अच्छे शुरुआती नतीजे आए हैं। इसके भी फेज-3 ट्रायल्स शुरू होने वाले हैं। ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट हमें इंटरनेट पर नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि भारत में कोविड-19 की वैक्सीन लॉन्च हो गई है। जैसा कि वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक से ट्वीट कर बताया है कि, वैक्सीन लॉन्च होने का दावा झूठा है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। भारत में अब तक कोरोना की कोई वैक्सीन लॉन्च नहीं हुई है।  
 

Tags:    

Similar News