Fake News: क्या जी न्यूज के कर्मचारी ने डॉक्टर के साथ की मारपीट? वीडियो वायरल

Fake News: क्या जी न्यूज के कर्मचारी ने डॉक्टर के साथ की मारपीट? वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-23 11:45 GMT
Fake News: क्या जी न्यूज के कर्मचारी ने डॉक्टर के साथ की मारपीट? वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अस्पताल के अंदर डॉक्टर से मारपीट करते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि डॉक्टर को पीटने वाला आदमी जी न्यूज का कर्मचारी है। गौरतलब है कि मीडिया संस्थान जी न्यूज के 28 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

किसने किया शेयर?
ट्विटर पर वीडियो को Mehnur Nooree ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन है, ये है जी न्यूज स्टाफ रिपोर्टर! कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन वो टेस्ट के लिए इनकार कर रहा था। उसके बाद डॉक्टर पर हमला।

ट्विटर पर वीडियो को नेहा ने भी शेयर किया है। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है। वीडियो चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क ने 14 अक्टूबर 2018 को शेयर किया था। 

यह घटना 22 सितंबर 2018 की है। पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट अस्पताल में एक गर्भवती महिला के पति ने डॉक्टर को सिजेरियन डिलिवरी से मना करने पर मारपीट की थी।

Full View

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो पुराना और चीन का है। इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। 

Tags:    

Similar News