Fake news: प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन साल पुरानी फोटो को इस साल असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ का बताकर किया शेयर

Fake news: प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन साल पुरानी फोटो को इस साल असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ का बताकर किया शेयर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-21 10:06 GMT
Fake news: प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीन साल पुरानी फोटो को इस साल असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ का बताकर किया शेयर

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक आदमी लगभग पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है और अपने एक हाथ से वह एक लकड़ी पकड़ा है और दूसरे हाथ से अपने घर का सामान पकड़ा हुआ है। दरअसल इस फोटो को असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 

किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इस फोटो के साथ कई और फोटो शेयर कर असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ से जोड़कर शेयर किया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर कर लिखा, असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें। हालांकि बाद में प्रियंका ने अपने ट्वीट में से यह फोटो हटा कर दूसरे फोटो लगा दिए। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें Nationalherald की वेबसाइट पर 20 अगस्त 2017 का एक आर्टिकल मिला है। इस आर्टिकल में वही फोटो इस्तेमाल की गई है। जिसे प्रियंका गांधी ने 20 जुलाई को ट्विटर पर शेयर किया है। आर्टिकल में PTI के इस फोटो का प्रतीकात्मक इस्तेमाल किया गया। फोटो के नीचे कोई कैप्शन भी नहीं है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हुआ कि फोटो असल में किस घटना से संबंधित है। लेकिन, ये जरूर साफ हो गया कि फोटो कम से कम 3 साल पुरानी है। इसका असम, बिहार और यूपी में जुलाई 2020 में आई बाढ़ से कोई लेना देना नहीं है। 

निष्कर्ष :सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का इस साल असम, बिहार और यूपी में आई बाढ़ से कोई लेना देना नहीं है। वायरल फोटो कम से कम 3 साल पुरानी है। 

 

 

Tags:    

Similar News