Fake news: गड्ढे से गुज़रती गाड़ियों का वीडियो मुंबई का बताकर किया जा रहा वायरल, जानें क्या है सच

Fake news: गड्ढे से गुज़रती गाड़ियों का वीडियो मुंबई का बताकर किया जा रहा वायरल, जानें क्या है सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-08 09:10 GMT
Fake news: गड्ढे से गुज़रती गाड़ियों का वीडियो मुंबई का बताकर किया जा रहा वायरल, जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में गाड़ियों को सड़क के बीच एक बड़े गड्ढे से गुज़रते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को मुंबई का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 

किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। बिलासपुर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल दीपांशु काबरा ने भी ये वीडियो ट्वीट किया और कई लोगों को रिप्लाई दिया कि यह मुंबई का ही है। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल यह वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि चीन का है। इस वीडियो के नीचे दाईं तरफ़ “小强兄弟 123” का  लोगो बना हुआ है। गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें चीन की एक वीडियो शेयरिंग वेबसाइट बिलीबिली मिली। जिसपर ये वीडियो 2017 में अपलोड किया गया था। वीडियो में लोग आपस में जो बात कर रहे हैं वह भारतीय भाषा में नहीं है। 

वीडियो में और भी कई ऐसी क्लू हैं जिससे पता चलता है कि यह चीन का है। पीछे दुकानों में लगे बैनर पर चीन की भाषा लिखी हुई है। इस क्लिप में एक FAW JH6 ट्रक भी दिख रहा है। FAW चीन की एक ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर चैंगचुन में है। यानी कि यह वीडियो चीन का है जिसे मुंबई की सड़क पर पॉटहोल बता कर लोग शेयर कर रहे हैं। 

निष्कर्ष :  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मुंबई का नहीं है। दरअसल वीडियो चीन का है जिसे मुंबई की सड़क पर पॉटहोल बता कर लोग शेयर कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News