Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण परिवार ने की आत्महत्या?

Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण परिवार ने की आत्महत्या?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-20 10:08 GMT
Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण परिवार ने की आत्महत्या?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक पुरुष, महिला और छोटी बच्ची पेड़ पर फंदे से लटके हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण यह परिवार सूरत से अपने घर पैदल निकला था। रास्ते में जब थकान हो गई और भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो खुदकुशी कर ली।

किसने किया शेयर?

तस्वीर को ट्विटर पर Alok ने शेयर किया है। पोस्ट पर कैप्शन है, सूरत में आ रहे थे पैदल भुख बरदाश नहीं हुआ तो सुसाइड कर लिए इसकी जिम्मेदार भारत सरकार। प्रधानमंत्री के राहत कोष पैसे दे रहे हैं, सबकुछ कर रहे हैं, क्या राहत लोगों तक पहुंच रही है। अगर पहुंच रही है तो लोग आत्महत्या करने पर मजबूर क्यों हैं।

                              

         

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत और पुरानी है। पड़ताल में हमें यूट्यूब पर 1 साल पुराना वीडियो मिला। जिसमें वायरल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

वीडियो 8 मई 2019 को अपलोड किया गया है। वीडियो में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह साफ हो गया कि घटना एक साल पुरानी है और इसका लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है।

 

Full View

निष्कर्ष: वायरल हो रही फोटो पिछले एक वर्ष से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है। 
 

 

Tags:    

Similar News