क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया है? जानिए वायरल वीडियो का सच

फैक्ट चैक क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया है? जानिए वायरल वीडियो का सच

Anchal Shridhar
Update: 2022-08-03 13:24 GMT
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया है? जानिए वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजनाथ सिंह केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। संवाद टीवी नाम के फेसबुक पेज से शेयर किये इस वीडियो के थंबनेल में लिखा है, शाम होते ही रंग में आ गए राजनाथ सिंह-मोदी की निकाल दी हेकड़ी।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में राजनाथ सिंह अपने बयान में कहते हैं कि, ’ये सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है और व्यवस्थाओं के प्रति जनसामान्य की आस्थाओं को इसने गंभीर चोट पहुंचाई है।"  इसके बाद राजनाथ सिंह आगे कहते हैं, "चाहे वो आर्थिक मोर्चा हो, चाहे वो कूटनीतिक मोर्चा हो अथवा आंतरिक और बाह्य सुरक्षा का मोर्चा हो, हर मोर्चे पर ये सरकार पूरी तरह से विफल है।" 

 

Full View

 

वीडियो में एक वाइस ओवर का उपयोग भी किया गया है। इसमें कहा गया है, "राजनाथ ने मारी बीजेपी को ठोकर, कांग्रेस के समर्थन में उतरते हुए मोदी-शाह को उखाड़ फेंका।" 

 

पड़ताल - हमने इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसके बारे में जानकारी एकत्रित की। हमने कीवर्डस् की सहायता से सर्च किया। सर्च में हमें राजनाथ सिंह का एक वीडियो मिला। 11 मई 2013 को बीजेपी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया यह वीडियो बीजेपी के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। वायरल वीडियो इसी वीडियो का एक हिस्सा है।

बता दें कि साल 2013 में यूपीए की सरकार थी और राजनाथ सिंह उस समय बीजेपी के अध्यक्ष थे। राजनाथ सिंह तब भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन्द्र की सत्ता पर काबिज यूपीए सरकार पर निशाना साध रहे थे।

Full View

पड़ताल से साफ है कि राजनाथ सिंह का केन्द्र पर निशाना साधने वाला वीडियो अभी का नहीं बल्कि साल 2013 का है। इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News