Fake News: वोट के लिए मदरसा गए राजनाथ सिंह ?

Fake News: वोट के लिए मदरसा गए राजनाथ सिंह ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-13 02:29 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों गृहमंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर हो रही है। फोटो में वह चाय का कप लिए बैठे हैं। उनके आसपास मुस्लिम समुदाय के लोग और कुछ भाजपा नेता हैं। फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह वोट पाने के लिए मदरसा गए थे।

फेसबुक पर इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, ये वहीं लोग हैं जो कहते थे कि मदरसों में आतंकी पलते हैं। आज ये लोग वोट के लिए उन्हीं मदरसों में ठूस-ठूस कर खा रहे हैं।

Tags:    

Similar News