Fake News: भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडियो गलत दावे के साथ वायरल? जानें क्या है सच

Fake News: भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडियो गलत दावे के साथ वायरल? जानें क्या है सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-27 06:01 GMT
Fake News: भूस्खलन का दिल दहलाने वाला वीडियो गलत दावे के साथ वायरल? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार शख्स अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बच जाता है। दावा किया जा रहा है कि भूस्खलन की घटना गुवाहाटी-शिलांग रोड पर हुई थी।

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर वीडियो को Muralidharan Narasimhachari ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इनके पोस्ट को 70 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

                      

ट्विटर पर इस वीडियो को यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पाया कि वायरल वीडियो इंडोनेशिया के सुकनगर का है। मेघालय पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि भूस्खलन का वीडियो इंडोनेशिया का है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वीडियो को गलत दावे या कैप्शन के साथ शेयर न करें।

वहीं पड़ताल में हमें इंडोनेशिया की न्यूज वेबसाइट पर खबर भी मिली।

                                       

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो इंडोनेशिया के सुकनगर का है। 
 

 

Tags:    

Similar News