Fake News: शाही इमाम और मनोज तिवारी की तस्वीर कांग्रेस नेता ने की गलत दावे के साथ शेयर

Fake News: शाही इमाम और मनोज तिवारी की तस्वीर कांग्रेस नेता ने की गलत दावे के साथ शेयर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-18 11:28 GMT
Fake News: शाही इमाम और मनोज तिवारी की तस्वीर कांग्रेस नेता ने की गलत दावे के साथ शेयर

डिजिटल डेस्क। कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के साथ बीजेपी नेता मनोज तिवारी की तस्वीर शेयर की है। सलमान ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है। उन्होंने दावा किया है कि 500 रुपए में बुखारी बिक गया। गौरतलब है कि अगले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव है। इस लिए सलमान ने यह तस्वीर शेयर की है। 


क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तिवारी और बुखारी की तस्वीर साल 2017 मई की है। तब कुछ अज्ञात बदमाशों ने मनोज तिवारी पर हमला कर दिया था। इसके बाद अहमद बुखारी, तिवारी के घर उनसे मिलने गए थे। मनोज ने खुद ट्विटर पर फोटो पोस्ट की थी। 
 

 

                       Full View

निष्कर्ष: यह साफ है कि पुरानी फोटो को हाल ही में राजनीतिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News