Fake News: मुस्लिम प्रेमी ने किया हिंदू प्रेमिका पर कैंची से हमला ?

Fake News: मुस्लिम प्रेमी ने किया हिंदू प्रेमिका पर कैंची से हमला ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-21 06:37 GMT
Fake News: मुस्लिम प्रेमी ने किया हिंदू प्रेमिका पर कैंची से हमला ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा किया किया जा रहा कि एक मुस्लिम प्रेमी ने अपनी हिंदू प्रेमिका पर कैंची से हमला किया। वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है, जिसके चेहरे और गर्दन पर जख्म है। वहीं कुछ लोग लड़के को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, झारखंड के रामगढ़ का निवासी नफीस अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया और उसपर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। आसपास के लोगों की जागरूकता से पकड़ा गया, लेकिन लानत है हिंदू लड़कियों पर जो इनका शिकार बनती हैं। जागरूक बनो बेवकूफ नहीं।

 

 


क्या है सच ?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि हमला करने वाले युवक का नाम अरविंद कुमार है। वीडियो को सांप्रदायिक बताकर शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में हमें ईटीवी भारत की एक खबर मिली। न्यूज के मुताबिक यह घटना रांची के पास स्थित पठोरिया में 15 सितंबर 2019 को हुई। लातेहार का रहने वाला अरविंद ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। अरविंद ने प्रेमिका पर किसी और के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। 


 

 

Tags:    

Similar News