Fake News: अनाज की बोरियों पर तोतों की पुरानी तस्वीर लॉकडाउन से जोड़कर वायरल, जानें क्या है सच?

Fake News: अनाज की बोरियों पर तोतों की पुरानी तस्वीर लॉकडाउन से जोड़कर वायरल, जानें क्या है सच?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-15 08:47 GMT
Fake News: अनाज की बोरियों पर तोतों की पुरानी तस्वीर लॉकडाउन से जोड़कर वायरल, जानें क्या है सच?

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर इन दिनों एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ तोते अनाज की बोरियों में बैठे अनाज खाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो लॉकडाउन से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

किसने किया शेयर?
तस्वीर को फेसबुक पर विकास मिश्रा ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन है, ऐसा नजारा फिर कभी नहीं मिलेगा जो लॉकडाउन में देखने को मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इनके पोस्ट को 344 लोग लाइव और 149 कमेंट कर चुके थे।

                                

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर पुरानी है। इसका लॉकडाउन से कोई लेना देना नहीं है। फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर यह हमें नेचर फॉरएवर सोसाइटी ब्लॉग पर मिली। तस्वीर को विवेक राठौड द्वारा 2014 को पोस्ट किया गया था। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि बोरियों पर खाना खाते तोतों की फोटो पुरानी है। इसका लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है। 

Tags:    

Similar News