Fake News: क्या जेएनयू विवाद में ABVP के साथ है अक्षय कुमार? फोटो वायरल

Fake News: क्या जेएनयू विवाद में ABVP के साथ है अक्षय कुमार? फोटो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-13 09:31 GMT
Fake News: क्या जेएनयू विवाद में ABVP के साथ है अक्षय कुमार? फोटो वायरल

डिजिटल डेस्क। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों के समर्थन करने पहुंची दीपिका पादुकोण को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की कुछ फोटो भी काफी शेयर हो रही है। तस्वीर में अक्षय ABVP का झंडा लिए हुए हैं। फोटो के कैप्शन है, JNU का समर्थन करने वाले फिल्मी भांडो पर हमारा ये अकेला शेर ही काफी हैं। 
 

                                                               

                                                                 

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि अक्षय कुमार की तस्वीर दो साल पुरानी है। इसका हालिया में हुए हिसंक प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। वायरल तस्वीर दिल्ली यूनिवर्सिटी में महिला छात्रों के लिए आयोजित मैराथन की है। तब अक्षय अपनी फिल्म पैडमेन का प्रोमेशन करने पहुंचे थे। अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर पर 22 जनवरी 2018 को तस्वीर शेयर की है।


निष्कर्ष: यह साफ है कि अक्षय कुमार की फोटो दो साल पुरानी है। 

 

Tags:    

Similar News