Fake News: जेएनयू में प्रदर्शन, क्या लड़की को पुलिस ने पीटा ?

Fake News: जेएनयू में प्रदर्शन, क्या लड़की को पुलिस ने पीटा ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-21 09:57 GMT
Fake News: जेएनयू में प्रदर्शन, क्या लड़की को पुलिस ने पीटा ?

डिजिटल डेस्क। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर जेएनयू को लेकर तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में एक लड़की को पुलिसर्मी लाठी से मारता हुआ नजर आ रहा है। फेसबुक पर फोटो को Om Rajpurohit ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, लड़कियां हम लड़कों से कम नहीं है। पुलिस- तो ये ले..#JNU Protest। Me ये पड़ा धोनी का 6 और गेंद स्टेडियम से बाहर। 

क्या है सच ?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि फोटो का जेएनयू मे प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। दरअसल ये फोटो 2013 की है। तब दिल्ली में निर्भया गैंगरेप पर लाखों लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियां बरसाई थी। पड़ताल में हमें IBTTimes की एक खबर मिली। जिसमें इसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। प्रकाशित लेख में दिल्ली में निर्भया गैंगरेप के बाद शुरू हुई विरोध प्रदर्शन के बारे में लिखा है।     

यह साफ है कि दिल्ली में निर्भया गैंगरेप के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान खींची गई तस्वीर को अब जेएनयू छात्रों के आंदोलन बताकर शेयर किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News