Fake News: क्या जीडीपी पर चर्चा के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले नरेंद्र मोदी ?

Fake News: क्या जीडीपी पर चर्चा के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले नरेंद्र मोदी ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-02 12:41 GMT
Fake News: क्या जीडीपी पर चर्चा के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले नरेंद्र मोदी ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मुलाकात का वीडियो और फोटो काफी शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जीडीपी को लेकर मनमोहन सिंह से मुलाकात की। ट्विटर पर इसे Khushboo Bhagat ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, जीडीपी पर चर्चा करने मोदी ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सिंह इज किंग। 

 

फेसबुक पर भी इस पोस्ट को काफी शेयर कर दावा किया जा रहा है। फेसबुक पर इसे Ravendra Singh Chhotu Bhaiya ने फोटो शेयर कर दावा किया है। उन्होंने लिखा है, झूठ कितना भी तेज हो उसे सच की चौखट पर आना ही पड़ता है। मनमोहन सिंह से मिलने देश के प्रधानमंत्री साहब गए बजट से पहले।  

क्या है सच ?

दरअसल सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है वह वर्ष 2014 का है। भास्कर हिंदी ने जब पड़ताल की तो हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला जो 27 मार्च 2014 को अपलोड किया गया था। यह वहीं वीडियो है जो अभी शेयर किया जा रहा है। भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर साल 2014 को वीडियो शेयर किया जा रहा है। तब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे।  

 

Full View

Tags:    

Similar News