Fake News: क्या पीएम मोदी ने अबू धाबी के प्रिंस को पहनवाया भगवा वस्त्र

Fake News: क्या पीएम मोदी ने अबू धाबी के प्रिंस को पहनवाया भगवा वस्त्र

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-04 13:25 GMT
Fake News: क्या पीएम मोदी ने अबू धाबी के प्रिंस को पहनवाया भगवा वस्त्र

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबूधाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में प्रिंस शेख भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उनके कपड़ों में जय श्रीराम लिखा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी शेयर किया जा रहा है। तस्वीर पर यूजर्स लिख रहे है, बंदा खुद टोपी नहीं पहनता, लेकिन शेखों को भगवा पहनाकर आता है।

 

 

Tags:    

Similar News