Fake News: क्या पीएम मोदी ने किया पंजाब के सीएम को अपमानित ?

Fake News: क्या पीएम मोदी ने किया पंजाब के सीएम को अपमानित ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-16 07:15 GMT
Fake News: क्या पीएम मोदी ने किया पंजाब के सीएम को अपमानित ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अपमान किया है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी एयरक्राफ्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वे स्वागत के लिए खड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह को इग्नोर करते हुए नजर आते हैं और दूसरे लोगों से हाथ मिलाते हैं। 

ट्विटर पर इसे रियाज युसूफ ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, यह बहुत अपमानजनक है। नरेंद्र मोदी इस तरह कैसे पंजाब के सीएम को अपमानित कर सकते हैं।

 

क्या है सच ?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो एडिट किया गया है। यह वीडियो करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन के पहले का है। तब मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया था। वहां सांसद हरसिमरत कौर भी मौजूद थीं। पूरे वीडियो को ट्विटर पर यूजर ललिया ने शेयर किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरिंदर सिंह से मिलते हैं और हाथ भी मिलाते हैं। 

 

वहीं पीएम मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात की खबर न्यूज18 ने भी प्रकाशित की है। जिसमें दोनों हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। एडिट वीडियो शेयर किया जा रहा है। 
 

 

Tags:    

Similar News