Fake News: 15 अक्टूबर तक भारत में सभी होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद, जानें क्या है सच?

Fake News: 15 अक्टूबर तक भारत में सभी होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद, जानें क्या है सच?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-09 09:49 GMT
Fake News: 15 अक्टूबर तक भारत में सभी होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद, जानें क्या है सच?

डिजिटल डेस्क। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। वहीं लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर पर्यटन मंत्रालय के नाम से एक चिट्ठी वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण 15 अक्टूबर तक भारत में सभी होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट बंद रहेंगे।

                                          

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लेटर फर्जी है। पर्यटन मंत्रालय ने खुद ट्वीट कर बताया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 


वहीं पीआईबी ने भी पत्र को फर्जी बताया है।  

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल लेटर फर्जी है। सरकार ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है।

Tags:    

Similar News