Fake News: क्या इस आदमी ने अपनी बेटी के दुष्कर्मी का लिंग काट दिया ?

Fake News: क्या इस आदमी ने अपनी बेटी के दुष्कर्मी का लिंग काट दिया ?

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-12 10:55 GMT
Fake News: क्या इस आदमी ने अपनी बेटी के दुष्कर्मी का लिंग काट दिया ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी शेयर हो रही है। जिसमें दो पुलिसकर्मी एक आदमी को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस साउथ अफ्रीकी पिता ने अपनी तीन वर्ष की बेटी के दुष्कर्मी को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से सजा दी। फोटो के साथ कैप्शन है, सोवेटो के इस पिता ने उस आदमी को खोजा जिसने उसकी तीन साल की बेटी के साथ बलात्कार किया था। उसे पेड़ से बांध दिया, उसका लिंग काट दिया और पकाकर बलात्कारी को इसे खाने के लिए मजबूर किया।

क्या है सच?

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहे शख्स को साउथ अफ्रीका पुलिसा ने विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर लूटने और हमला करने के आरोप में पकड़ा था। पड़ताल में हमें Daily Mail की एक खबर मिली। जिसके मुताबिक प्रिटोरिया की सड़कों पर विदेशी निवासियों के साथ लूटपाट और झड़प के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

इससे साफ है कि किया जा रहा दावा गलत है। आदमी को लूट और हमले के आरोप में पकड़ा गया था। 
 

Tags:    

Similar News