Fake News: मुफ्तखोर कहने पर जनता ने टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी को पीटा?

Fake News: मुफ्तखोर कहने पर जनता ने टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी को पीटा?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-12 10:56 GMT
Fake News: मुफ्तखोर कहने पर जनता ने टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी को पीटा?

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर इन दिनों दो तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी को लोगों ने पीटा और जी न्यूज के ऑफिस पर तोड़फोड़ की। पोस्ट को सुनील कुमार ने शेयर किया है। कैप्शन है, दिल्ली के लोगों ने मुफ्तखोर और गद्दार कहने पर भड़की जनता ने जी न्यूज के ऑफिस पर किया हमला। ये सुना है सही है क्या? इनके पोस्ट को एक हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

                                                

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। सुधीर चौधरी की चोट लगी फोटो हमें समाचार4मीडिया वेबसाइट के एक लेख में मिली। प्रकाशित आर्टिकल के मुताबिक सुधीर चौधरी का मुंबई में एक्सिडेंट हो गया था। उन्होंने खुद फेसबुक पर लाइव होकर इस बात की जानकारी दी थी।

                                             

दूसरी तस्वीर की पड़ताल में हमें मुंबई लाइव की एक न्यूज मिली। यह तस्वीर मुंबई और साल 2017 की है। प्रकाशित खबर के मुताबिक मनसे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की थी। पार्टी के नेता संदीय गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

                                                    

निष्कर्ष: यह साफ है कि दो अलग-अलग तस्वीर को गलत दावें के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News