Fake News: क्या लॉकडाउन होने के कारण यूपी पुलिस खेती कर रहे किसान को पीटा ?

Fake News: क्या लॉकडाउन होने के कारण यूपी पुलिस खेती कर रहे किसान को पीटा ?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-18 09:37 GMT
Fake News: क्या लॉकडाउन होने के कारण यूपी पुलिस खेती कर रहे किसान को पीटा ?

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दो पुलिसकर्मी खेत में एक आदमी और औरत को पीटते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान उत्तरप्रदेश पुलिस ने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ गलत व्यवहार किया।

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर फोटो को मनीष यादव प्रतिक ने शेयर किया है। तस्वीर में कैप्शन है, किसानों के साथ ऐसा व्यवहार अच्छा नहीं है। पुलिस को भी समझना चाहिए अगर किसान अपने खेतों में काम नहीं करेगा तो अन्न कहां से मिलेगा। इनके पोस्ट को 100 से ज्यादा लोग शेयर और कमेंट कर चुके हैं।

                       

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल फोटो भोजपुरी के एक नाटक से ली गई है। पड़ताल में हमें यूट्यूब पर Bindas Films नाम का एक चैनल मिला। जहां हमें एक वीडिया मिला जिसकी हेडलाइन थी, "लॉकडाउन में गेंहू काटते समय खेत में पहुंच कर पुलिस ने किया जमकर पिटाई फिर देखिए क्या हुआ।" 

इस वीडियो से तस्वीर निकालकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

 

Full View

निष्कर्ष: यह साफ है कि फोटो एक भोजपुरी नाटक से ली गई है। यूपी पुलिस ने सहीं में किसानों के साथ मारपीट नहीं की है।

Tags:    

Similar News