Fake News: राजस्थान का पुराना वीडियो, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार का बताकर वायरल

Fake News: राजस्थान का पुराना वीडियो, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार का बताकर वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-11 06:54 GMT
Fake News: राजस्थान का पुराना वीडियो, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार का बताकर वायरल

डिजिटल डेस्क। ट्विटर पर लेखक रेनी लिन ने एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में दो व्यक्ति एक लड़की को अगवा करने की कोशिश करे रहे हैं। वहीं उन्हें रोक रही एक महिला को बुरी तरह से पिटते हुए नजर आ रहे हैं। लिन ने दावा किया है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है। मुस्लिमों ने हिंदू लड़की और उसकी मां को बुरी तरह पीटा और जबरदस्ती अपहरण कर लिया। रेनी लिन ने लिखा है कि मैं सीएए का विरोध करने वालों से निवेदन करती हूं कि वे एकबार फिर सोचें। 1951 में पाकिस्तान में 12.9 प्रतिशत हिंदू थे और आज सिर्फ 1.6 प्रतिशत। 

                                                                     

                                                      

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं राजस्थान का है। इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रकाशित किया था। जिसके मुताबिक कालू खान की ढाणी निवासी आमद खान ने अपनी पुत्री का विवाह गांव के शौकत के साथ कम उम्र में कर दिया था। शौकत ने अपने ससुराल वालों से पत्नी को भेजने को कहा था, लेकिन सास नेमत का कहना था कि उसकी बेटी 18 साल की हो जाएगी तो गौना किया जाएगा। शौकत अपने साथ इलियास के साथ ट्रैक्टर लेकर आया और सास की पिटाई करके नाबालिग पत्नी को ले गया।

                                                  

इस खबर को डीएनए इंडिया ने भी 25 सितंबर 2017 को प्रकाशित किया है।

                                  

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडिया राजस्थान का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पत्नी को घर नहीं ले जाने पर अपनी सास की पिटाई की थी। 

 

Tags:    

Similar News