एक दूजे के हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना! शादी की फोटोज हुईं वायरल, जानें पूरा मामला

फैक्ट चैक एक दूजे के हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना! शादी की फोटोज हुईं वायरल, जानें पूरा मामला

Anchal Shridhar
Update: 2022-11-23 11:22 GMT
एक दूजे के हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना! शादी की फोटोज हुईं वायरल, जानें पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोडी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। यह जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती रही है। फैंस दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन के साथ ऑफस्क्रीन देखना भी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले यह खबर भी उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में विजय और रश्मिका दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला डली हुई दिखाई दे रही है। वायरल हो रही फोटो को देखकर फैंस इनकी शादी होने की बात कह रहे हैं। 

पड़ताल - वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसके बारे में जानकारी एकत्रित की। हमने इमेज रिवर्स सर्च की सहायता से फोटो को सर्च किया। जिसमें हमें यह फोटो इंस्टाग्राम पर मिली। दरअसल, यह एक एडिटेड फोटो है। जिसे विजय देवरकोंडा डाई हार्ड फैन के नाम से बने पेज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। फोटो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कमेंट भी किया है। इसमें उसने लिखा है, यह एडिटिंग सच्चाई में बदलने वाली है। 
इसके अलावा हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें विजय ने रश्मिका के साथ उड़ रही शादी की खबरों का खंडन करते हुए इन्हें अफवाह बताया था।

 

इस तरह हमने अपनी पड़ताल में पाया कि दोनों की शादी के बंधन में बंधी फोटो फर्जी है, जिसे एडिट करके शेयर किया जा रहा है। अगर दोनों की शादी हुई होती तो इसका जिक्र मीडिया में जरुर होता। 

दोनों ने बताया एक दूसरे का अच्छा दोस्त

साल 2018 में विजय और रश्मिका की साथ में एक फिल्म आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें भी आने लगीं। जब विजय और रश्मिका से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया था। 

Tags:    

Similar News